Purushottam Ram decorum been born today
आज जन्मेंगे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम
भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी शुक्रवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाया
जाएगा। दोपहर १२ बजते ही मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी उत्सव के रूप में
भगवान जन्म लेंगे।
मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्मोत्सव पर मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। ज्योतिषियों की मानें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.44 से 12.46 बजे तक राम जन्म उत्सव के लिए श्रेष्ठ है। इस बार रामनवमी का महत्व काफी है, क्योंकि यह एक साथ छह महायोग गुरु पुष्य, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत, रवि, त्रिशूल और ध्वज योग में मनाई जाएगी।
सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष गिर्राज किशोर गोयल ने बताया सुबह १० बजे भगवान का अभिषेक होगा। उसके बाद दोपहर १० बजे जन्म के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम ५ बजे से मंदिर में फूल बंगला के दर्शन होंगे। शाम को 7.30 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित गंगादास की बड़ी शाला दोपहर 12 बजे प्राकट्योत्सव और महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। वहीं हिन्दू महासभा शाम 5 बजे जिंसी नाला नंबर दो पर श्रीराम जन्मोत्सव मनाएगी।
सुबह होगा अभिषेक, शाम को सजेगा फूल बंगला
फालका बाजार स्थित राम मंदिर पर रामनवमी के मुख्य कार्यक्रम होंगे। इस बारे मेंं ग्वालियर बालान अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष योगेश गर्ग और महामंत्री गोविंद प्रसाद बंसल ने बताया 15 अप्रैल को रामनवमी के दिन सुबह 8 से 10 बजे तक भगवान का अभिषेक होगा। दोपहर १२ बजे भगवान का जन्म होते ही बैंड-बाजे और आतिशबाजी की जाएगी। इस मौके पर आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। शाम को ५ से रात ११ बजे तक फूल बंगला और विशेष श्रृंगार के दर्शन होंगे। इसके लिए मथुरा से फूल शृंगार करने आई 10 लोगों की मंडली ने 100 किलो गुलाब, मोगरे और केले के पेड़ों से फूल बंगला तैयार किया है।
Purushottam Ram decorum been born today
Reviewed by Unknown
on
12:23:00
Rating:
No comments: