Festival of ramnavmi celebrated in different cities
भारत में इन जगहों पर धूमधाम से मनाई है रामनवमी
रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। भारत में इसे बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है।
अयोध्या : उत्तरप्रदेश
अयोध्या उत्तरप्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर है। वेद में अयोध्या को ईश्वर का नगर बताया गया है। अष्टचक्रा नवद्वारा देवानां पूरयोध्या और इसकी संपन्नता की तुलना स्वर्ग से की गई है। अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ था। इस दिन यहां पर रथयात्रा निकाली जाती है। यहां पर रहने वाले सारेे भक्त सुबह-सुबह सरयू नदी में डुबकी लगाने के बाद ही भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। यहां का रामनवमी का त्योहार देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।वाराणसी : उत्तरप्रदेश
वाराणसी को बनारस या काशी भी कहलाता है। वाराणसी गंगा नदी के बाएं तट पर स्थित है। यह हिन्दुओं के सात पवित्र नगरों में से एक है। इसे मंदिरों व घाटों का नगर भी कहा जाता है। यहां पर शाम के समय होने वाली आरती बहुत ही प्रसिद्ध है। रामनवमी वाले दिन यहां पर कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाता है। यहां पर दूर-दूर से आने वाले लोग अपने-अपने तरीकों से भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं।सीतामढ़ी : बिहार
सीतामढ़ी भारत के मिथिला का प्रमुख शहर है। बिहार के सीतामढ़ी जिला से 5 किलोमीटर पश्चिम स्थित पुनौरा धाम है। यहां पर माता जानकी का जन्म स्थान है। लोगो का कहना हैं कि यहां पर जनकपुर के राजा जनक हल चलाते थे। जब वह सीतामढ़ी के पुनौरा हल चलाते हुए आए तो वहां उनके हल की नोक से एक घड़ा फूटा। इस घड़े के फूटने पर उसमें से माता जानकी प्रकट हुईं, जिनका वहां पर मंदिर भी बनाया गया है। इसलिए यहां पर रामनवमी यहां बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।भद्राचलम : आंध्रप्रदेश
भद्राचलम भगवान श्रीराम से जुड़ा और हिन्दुओं की आस्था का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो आंध्रप्रदेश के खम्मम जिले में है। इस जगह पर रामनवमी का उत्साह धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर पूरे विधि-विधान के साथ आरती और पूजन की जाती है।रामेश्वरम : तमिलनाडु
रामेश्वरम हिंदुओं का एक पवित्र तीर्थ है। यह तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह तीर्थ हिन्दुओं के चार धामों में से एक है। यहां पर दूर-दूर से लोग आकर इस अवसर पर इक_े होकर रामनवमी का त्योहार मनाते हैं।इंदौर में यहां भी रहेगा उत्साह
इंदौर के खजूरी बाजार स्थित राम-जानकी मंदिर, गोराकुंड, पंचकुइया, कृष्णपुरा छत्री, जूनी इंदौर, खजराना, अन्नपूर्णा और विद्याधाम सहित अनेक स्थानों पर भगवान राम की महाआरती होगी। जन्म के बाद भगवान को पालने में झुलाया जाएगा, जिसके बाद पंजीरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
Festival of ramnavmi celebrated in different cities
Reviewed by Unknown
on
12:21:00
Rating:
No comments: