Pratyusha Banerjee dead body picture LEAKED

प्रत्युषा बनर्जी के डेड बॉडी की तस्वीर हुई LEAK


प्रत्युषा बनर्जी की मौत की खबर पूरे देश के लिए किसी सदमे जैसा है। एक हस्ती खेलती चुलबुली, सिर्फ 24 साल की एक्ट्रेस इस तरह अचानक सब कुछ छोड़ कर मौत को गले लगा लेगी ये बात सच में रोंगटे खड़े कर देने वाली है। प्रत्युषा ने अपने गोरेगांव वाले फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या करली। सूत्रों के मुताबिक राहुल जो प्रत्युषा का बॉयफ्रेंड थे वो उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल लेकर गए जहाँ जाने पर पता चला की प्रत्युषा की मौत हो चुकी है।

प्रत्युषा की खबर सुनते ही इंडस्ट्री के कई दोस्त हॉस्पिटल पहुंचे। पहले तो लोगों को ये खबर सिर्फ अप्रैल फूल का मज़ाक लगा लेकिन बाद में सच सबके सामने आ गया। प्रत्युषा के कुछ दोस्तों का कहना है की उन्होंने सुसाइड नहीं की है बल्कि उनका मर्डर हुआ है क्योंकि उनके चेहरे पर घाव के निशान थे और ऊपर से प्रत्युषा के मौत के बाद से ही उनके बॉयफ्रेंड वक़्त राहुल गायब हैं जो कई सवाल खड़े करते हैं। 


खैर अब सच क्या है ये तो वक़्त ही बताएगा। फिलहाल हमारे हाँथ लगी है प्रत्युषा के डेड बॉडी की तस्वीर। तस्वीर उस वक़्त ली गयी है जब डॉली बिंद्रा उन्हें देखने हॉस्पिटल पहुंची थी। ये तस्वीर देखकर किसी की भी आँखों में आंसू आजायेंगे। तस्वीर में क्लियर तो नहीं दिख रहा की प्रत्युषा के चेहरे पर घाव है या नहीं लेकिन पोस्टमोरटम की रिपोर्ट्स में कई सवाल के जवाब ज़रूर मिल जायेंगे।

हम उम्मीद करते हैं की प्रत्युषा को न्याय मिले और भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

प्रत्युषा बनर्जी का अंतिम संस्कार किया गया

टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का आज पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। घर वालों की मर्जी के अनुसार ही अंतिम संस्कार के समय प्रत्युषा को उनके द्वारा अपनी शादी के लिए आर्डर किए गए लहंगे को पहनाया गया था।

इसके पहले टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी द्वारा उपनगरीय गोरेगांव के बांगड़ नगर स्थित अपने घर में कथित तौर पर खुदकुशी कर लेने के एक दिन बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से शनिवार को पूछताछ की गयी।

टीवी धारावाहिक बालिका वधू में आनंदी के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हो चुकी 24 वर्षीय अभिनेत्री कल शाम अपने फ्लैट में पंखे से लटकी हुई पायी गयी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, खुदकुशी मामले में हम लोग राहुल का बयान दर्ज किया गया। हम लोग आखिरी कॉल डिटेल्स और एक-दूसरे को भेजे गये संदेशों की जांच भी कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि हालांकि राहुल को हिरासत में नहीं लिया गया है, उसे गोरेगांव के सिद्धार्थ म्युनिसिपल अस्पताल में लाया गया जहां अभिनेत्री का पोस्टपार्टम किया गया। मृतक के माता-पिता भी शव को लेने के लिए जमशेदपुर से अस्पताल पहुंच गये, जहां उन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया अभिनेत्री ने अपने घर में कल शाम करीब पांच बजे के आसपास कथित तौर पर खुदकुशी कर ली, जिसके बाद उसके दोस्त द्वारा उसे उपनगरीय अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि फ्लैट से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया। पुलिस ने साथ ही बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह की जानकारी मिल सकेगी। खबरों के मुताबिक सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर टीवी अभिनेत्री परेशान थी। व्हाट्सएप्प पर उनका अंतिम स्टेटस संदेश था, मरके भी मुंह ना तुझसे मोड़ना।

इसके पहले प्रत्युषा बनर्जी के मौत मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से पूछताछ की है। पुलिस ने स्वयं इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह उनके साथ ही है।  
प्रत्युषा के शव का मुंबई के सिदार्थ अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है। उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद हैं।
इस बीच खबर आ रही है कि उनके माता पिता ने राहुल को उसके शव के पास जाने से रोक दिया। हालांकि पुलिस के कहने पर उसे शव के पास जाने दिया गया।
गौरतलब है कि लोकप्रिय धारावाहिक बालिका वधु में आनंदी के किरदार से चर्चित हुई टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी शुक्रवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में अपने घर पर मृत मिलीं। ऐसा संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

Keywords : Pratyusha Banerjee death reason, Pratyusha Death, Pratyusha Banerjee Parents
Pratyusha Banerjee dead body picture LEAKED Pratyusha Banerjee dead body picture LEAKED Reviewed by Unknown on 21:03:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.